वर्गमूल निकालने की विधि।


वर्गमूल निकालने की विधि।

आप सिख रहे हैं,वर्गमूल निकालने की आसान विधि ।
अक्सर परीक्षाओं में वर्गमूल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते रहे हैं,और बहुत सारी विधियां   भी हैं जिनका उपयोग वर्गमूल निकालने में किया जाता है,लेकिन आज हम जिस नियम को आपके साथ share करने जा रहे हैं,वो अपने आप मे अनोखा है,जिसका प्रयोग करके आप बहुत ही आसानी से बड़ी से बड़ी संख्याओं का वर्गमूल निकाल सकते हैं।

तो चलिए सीखते हैं 

वर्गमूल निकालने की आसान विधि।


वर्गमूल नीकालना सीखने से पहले ये बहुत जरूरी है की आपको 1 से 10 तक कि संख्याओं का वर्ग और उनका इकाई अंक याद हो,इसके बगैर आप इस नियम का उपयोग नही कर सकते।

1^2=1
2^2=4
3^2=9
4^2=16
5^2=25
6^2=36
7^2=49
8^2=64
9^2=81
10^2=100


ऊपर आपने देखा:-1 और 9 के वर्ग का इकाई अंक 1,2 और 8 के वर्ग का इकाई अंक 4,इसी प्रकार याद करलें,की किस संख्या के वर्ग का इकाई अंक क्या है।


आइये अब उदाहरण द्वारा इसे समझते हैं::::::---------


√4096 =?

1:-दी गयी संख्याओं को दो भागों में बांट दे,पीछे से दो संख्याओं को एक तरफ और बाकी संख्याओं को एक तरफ रखें।
अच्छा चलिए आप कंफ्यूज न हो इसलिए इसे दो ग्रुप में बांट देते हैं,और दोनों को कुछ नाम दे देते हैं।

40a 
96b

हमने इसे a और b दो ग्रुप में विभाजित कर दिया और अब ये समझने में थोड़ा और आसान हो जाएगा।

2:-अब ग्रुप a वाली जो संख्या है वो किन दो संख्याओं के वर्ग के मध्य आती है इसका ध्यान दें,तो हमने पाया कि 6 और 7 के वर्ग के मध्य में 40 आता है,तो अब आपको 6 और 7 में से ,,,6 को एक जग पर लिख देना है।


6b इस प्रकार ग्रुप a की संख्या तो मिल गयी अब ग्रुप b की संख्या हमे चाहिए।

{यह काम आएगा जो मैंने इकाई अंक याद करने के लिए बोला था}

3:-अब देखना है कि ग्रुप b का जो इकाई अंक है वो किन -किन संख्याओं का वर्ग करने पर प्राप्त हुआ है।तो ऊपर आप देख सकते हैं,की 4 और 6 का वर्ग करने पर इकाई अंक 6 प्राप्त हुआ है।मतलब ये की ग्रुप b को या तो 4 रिप्लेस करेगा या फिर 6।

मतलब ये की हमारा प्राप्त वर्गमूल 64 होगा या फिर 66 ,तो चलिए अब ये पता लगाते।

40a
96b

अब आपको 6(6+1) फार्मूला का उसे करना है,तो 
6(6+1)=42 अब इस गुणनफल को ग्रुप a से compare करेंगें।

अगर प्राप्त गुनफल से a ग्रुप की संख्या अधिक होगी,तो उतर अधिक वाला होगा,,,,,मतलब की 66 होगा।

और

अगर प्राप्त गुणनफल से a वाली संख्या कम होगी तो उतर छोटी वाली संख्या होगी,,,,मतलब 64 होगा।


सूचना:-हो सकता है कि ये विधि समझने में थोड़ा समय लगे  मगर ये मजेदार और काफी आसान है,अगर आप इसे समझ लेते हैं,तो आप इसे मन ही मन 10 सेकंड में हल कर लेते है ।क्योंकि अगर आप इसे समझ जाते हैं,तो इसके कई स्टेप यूँ ही खत्म हो जाते हैं।

वर्गमूल निकालने का नियम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घनमूल निकालने की विधि।